जमशेदपुर, जनवरी 31 -- शहर के उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड में अपनाई गई अपराधियों की तकनीक और साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, अपहरणकर्ता देश में प्रतिबंधित और सुरक्षित माने जाने वाले मोबाइल एप के जरिए आपस में संपर्क में थे। बातचीत के लिए वे जंगी के अलावा थ्रीमा और सेकेंड लाइन जैसे एप का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि लोकेशन और कॉल डिटेल पुलिस के हाथ न लगे। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने अपहरण के लिए पूरी तरह प्रोफेशनल तरीका अपनाया था। घटनास्थल से कैरव गांधी को उठाने में मुख्य भूमिका गुड्डू सिंह और मोहम्मद इमरान ने निभाई थी, जबकि रमीज राजा वाहन चला रहा था। तीनों ने मिलकर 13 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया कि अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन ने अपहृत कैरव को छिपाकर रखा था। उसी के जिम्मे था कि कैरव को सुरक्षित ठिकाने पर रखा जाए औ...