रांची, दिसम्बर 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने शनिवार को गुड़ीडीह पंचायत में विधायक मद से बननेवाली चार पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान कोयनारडीह के जरगाढोढ़ा में बिराजी देवी, खेरवाटीकरा मुंडा टोली में सौरी देवी, कोयनारडीह में बुथनी देवी और हेसलाबेड़ा में छुनिया देवी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिझुआ मुंडा, मधु लोहरा, उपाध्यक्ष गणेश बेदिया, नन्केश्वर मुंडा, हरदयाल मुंडा, मंसाराम मुंडा, बसंत महतो, परशुराम मुंडा, जगदीश मुंडा, संजय मुंडा, गुड़ीडीह उपमुखिया पंचमी मुंडा, ग्राम प्रधान राजू मुंडा, दुबराज बेदिया, रामकिशोर बेदिया, बिरसी बांडो, बाबू, मुन्ना कच्छप, अर्जुन भोगता और मधु भुटकुंवर आदि मौजूद थे...