देहरादून, जनवरी 15 -- बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित अपने मां-बाप होते हैं, लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक हो जाए तो..! देहरादून में ऐसे ही मामले ने समाज को झकझोर कर दिया है। पांच साल की अबोध बालिका से उसका सगा बाप 12 साल तक दुष्कर्म करता रहा। बच्ची के साथ पहली बार दरिंदगी तब हुई जब वो पांच साल की थी। उस उम्र में वो अपने साथ हो रही दरिंदगी को समझ नहीं पाई। पीड़िता ने कोर्ट में गवाही के दौरान जज को बताया कि वह गुड़िया के साथ खेल रही थी और उसके बाप ने डराने के लिए पहले गुड़िया के हाथ-पैर तोड़े और फिर कमरे में ले जाकर गलत काम किया। फिर यह सिलसिला 17 वर्ष की उम्र तक चलता रहा। पीड़िता का यह भी कहना था कि जब उसका बाप ड्यूटी पर बाहर होता तो वीडियो कॉल करके कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर करता था। बुधवार को देहरादून में पोक्सो अदालत ने ने बेटी को हवस का शिकार ...