जमशेदपुर, जुलाई 4 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव के कोलाबाड़िया टोला पहुंचे। उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाइक व पैदल यात्रा कर क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों के बीच पहुंच उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष अनेक समस्याएं रखीं। इनमें पहुंच पथ की कमी, बिजली, पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण आदि शामिल हैं। उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मांग की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो और ग्रामीणों को इसका लाभ समयबद्ध रूप से मिले। उन्होंने ग्रामीणों को आजीविका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.