घाटशिला, मार्च 25 -- गुड़ाबांदा: मुसाबनी वन क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा के माछभंडार गांव के पांडराशोली टोला निवासी हाड़ीराम मुर्मू 44 की मौत मंगलवार की सुबह एक हाथी के हमले से हो गई। मृतक की पत्नी चुड़ामनी मुर्मू ने बताया कि उनके पति सुबह 8 बजे घर से बाहर टहलने निकले थे। इसी दौरान एक हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया और उठाकर पटक दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों के जमा होने के बाद हाथी वहां से भाग गया। हाड़ीराम मुर्मू को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। मृतक को एक बेटा और दो बेटी है। घटना की सूचना वन विभाग और घाटशिला के एसडीपीओ को दी गयी है। इधर, वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.