घाटशिला, फरवरी 19 -- गुड़ाबांधा: मुसाबनी वन क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड के बेनागाड़िया गांव की चंपा हेंब्रम 68 नामक वृद्धा को गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक हाथी ने पटक कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वृद्धा शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। हाथी को देख कर भागने की कोशिश की और हाथी ने उन्हें पटक दिया। वृद्धा का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। इलाज के लिए परिजन बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। वन विभाग की ओर से वृद्धा के इलाज के लिए तत्काल 20 हजार रुपए दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल वृद्धा को ओडिशा के बारीपादा रेफर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक इस इलाके में एक हाथी घूम रहा है। इसके कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.