घाटशिला, फरवरी 20 -- गुड़ाबांदा, संवाददाता। गुड़ाबांदा प्रखंड के बेनागाड़िया गांव में गुरुवार को एक जंगली हाथी ने वृद्धा को कुचल कर मार डाला। घटना सुबह साढ़े छह बजे तब हुई, जब वह शौच के लिए घर से निकली थी। बेनागाड़िया निवासी चंपा हेम्ब्रम (68 वर्ष) सुबह घर से निकल शौच जा रही थी। वह कुछ दूर गयी थी कि हाथी से सामना हो गया। वह भागने की कोशिश कर रही थी कि हाथी ने उसे सूंड से पकड़ पटक दिया। वृद्धा का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और शरीर पर भी गंभीर चोट आयी। हाथी के भागने के बाद परिजन उसे उठाकर इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। इस दौरान सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गये। वन विभाग की ओर से इलाज के लिए तत्काल 20 हजार रुपये दिये। इधर, स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने ओडिशा ...