गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस से आए एक यात्री से मारपीट कर लूटपाट की गई। आरोपी उससे नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। जीआरपी में दी शिकायत में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी अभिषेक पवार ने बताया कि वह ब्लिंकिट कंपनी में काम करता है। वह गुरुग्राम के विष्णु गार्डन में रहता है। बीती रात को वह मुज्जफरनगर से योगा एक्सप्रेस से गुरुग्राम आया था। रात करीब 11.13 बजे वह गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और ट्रेन से उतरकर ट्रैक के साथ बनी पगडंडी से दौलताबाद फ्लाईओवर की तरफ जाने लगा। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे धक्का मारा और छीना झपटी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उससे एक आईफोन और एक ओपो का मोबाइल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.