बेगुसराय, जनवरी 5 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। मालीपुर वार्ड-चार निवासी जयनंदन राय के 28 वर्षीय पुत्र किशन कुमार की मौत हरियाणा के गुड़गांव में शनिवार रात सड़क दुर्घटना में हो गई। सोमवार को किशन का शव एम्बुलेंस से मालीपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमन देवी पर मानो विपत्तियों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। वहीं, माता बेबी देवी पुत्र शोक में रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। यहां से शव अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया गंगा घाट ले जाया गया। बताया गया कि किशन कुमार बीते करीब एक वर्ष से हरियाणा के गुड़गांव स्थित एचडीबी कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। घटना की रात वह अपने डेरा से निकलकर ड्यूटी पर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दो भाइयों में किशन छोटा था। करीब तीन वर्ष पूर्व ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.