आगरा, जनवरी 31 -- एसीपी के ऑफिस से फिल्मी अंदाज में भागे मुरारी की फरारी पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है। दो थानों की पुलिस कई दिन से उसकी तलाश में जुटी है। शातिर ने अधिकारी को असलाह फैक्ट्री पकड़वाने का झांसा दिया था। एक सिपाही साथ गया था। सिपाही को रास्ते में गच्चा दे दिया। शातिर की तलाश में सर्विलांस और एसओजी को भी लगाया गया है। मामला सिटी जोन के एक सर्किल का है। एक महिला ने एसीपी कार्यालय में फिरोजाबाद निवासी मुरारी के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि शातिर ने झूठ बोलकर उसे जाल में फंसाया था। उसका शरीरिक शोषण किया। बाद में उसे पता चला कि मुरारी अपराधी है। पहले एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुका है। एसीपी ने शिकायत पर पुलिस को आरोपित को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। आरोपित पुलिस को मिल गया। स्कूटी पर था। आरोपित को एसीपी के सामने पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.