सीवान, फरवरी 19 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनौती गांव में मकान मालिक को बंधक बनाकर आभूषण दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि वह करीब 2.40 बजे से जगे थे तो देखा कि खाकी वर्दी पहने 06 की संख्या में लोग नीचे खड़े हैं। जब टॉर्च जलाकर उनसे पूछा तो वह सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंच गए। उन्होंने पिस्टल के बल पर अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया। नीचे आभूषण दुकान की लाकर को काट कर करीब 7.50 लाख रुपए की संपति को चुराए हैं। पीड़ित दुकानदार धर्मेन्द्र वर्मा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे 50 ग्राम की ज्वेलरी, ग्राहकों के आभूषण और अन्य सामान गायब है। इसकी कीमत करीब 7.50 लाख रुपए है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई राजनंदिनी, एसआई सुरेन्द्र पासवान, एसआ...