सीवान, जनवरी 29 -- गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में कचरा निस्तांतरण केंद्र नहीं बनाए जाने से शहरी क्षेत्र से निकलने वाले कचरो ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कचरा निस्तांतरण केंद्र नहीं बनाए जाने से शहरी क्षेत्रों से निकलने वाले कचरो को रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर ही डंप किया जाता है। ऐसे में आसपास के लोगों को दुर्गंध से काफी परेशानी होती है। उनका कहना है कि कचरो से निकलने वाली दुर्गंध से उनका जीना दुश्वार हो गया है। जबकि इसकी शिकायत नगर पंचायत के वरीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक की गई है। लेकिन अभी तक कि इसका कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। हालांकि कचरा डंपिंग का विरोध ग्रामीणों द्वारा कई बार किया जा चुका है। नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश गुप्ता का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.