सीवान, जनवरी 9 -- गुठनी, एक संवाददाता। गुठनी थाने में तैनात पूर्व एसआई पुरेन्द्र सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गई। वे बांका जिले के पंजवार थाने में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार, वे पंजवार थाना क्षेत्र के हनुमान चौक पर गश्त कर रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद एसआई पुरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में एसआई पुरेन्द्र सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसपी उपेंद्र वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया। और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार वे गुठनी थाने में वे एक वर्ष से अधिक समय से त...