सीवान, दिसम्बर 1 -- गुठनी, एक संवाददाता। गुठनी और दरौली प्रखंड क्षेत्र में पशुपालकों के लिए खुशखबरी है। अब ग्रामीण इलाकों में मवेशियों का इलाज घर-घर हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा संचालित मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस सेवा के तहत पशुपालकों को बस डायल 1962 करना है, जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम सीधे उनके दरवाजे पर पहुंचकर मवेशियों का इलाज कर रही है। इस सेवा के शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार पशुओं को अस्पताल तक ले जाने की परेशानी काफी कम हो गई है। जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 1840 पशुओं का उपचार किया जा चुका है, जबकि 840 से अधिक पशुपालकों को बीमारियों से संबंधित आवश्यक सलाह दी गई है। एंबुलेंस में डॉक्टर और सभी जरूरी दवाइयों की सुविधा गुठनी पशुपालन विभाग के डॉ. शुभम चंद्रपाल ने बताया कि सितंबर 2024 से प्रखंड में मोबाइल चिकित्सा वैन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.