पटना, फरवरी 20 -- विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार गुरुवार को पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावारू ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही उन्होंने गुटबाजी नहीं करने की चेतावनी दी। विधानसभा चुनाव का टिकट चाहने वाले नेताओं को गांव और टोलों में जाकर संघर्ष का मंत्र दिया। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित पार्टी नेताओं ने अल्लावारू का जोरदार स्वागत किया। अल्लावरू ने लड़ेंगे और जीतेंगे का नारा लगवाया। चुनाव को देखते हुए अल्लावरू का बिहार दौरा काफी अहम है क्योंकि वे राहुल गांधी के काफी करीबी और विश्वस्त माने जाते हैं। अल्लावारू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हराने की ताकत किसी भी दूसरी पार्टी में नहीं है। कांग्रेस को तो कांग्रेसी ही हरा सकता है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.