नई दिल्ली, फरवरी 28 -- हाल ही में हॉकी इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेना नॉर्मन और महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने अपने पद से इस्तीफा  दिया है। ऑस्ट्रेलिया की नॉर्मन करीब 13 साल तक हॉकी इंडिया की सीईओ रहीं।  उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनका वेतन रोका गया था और फेडरेशन में गुटबाजी के कारण काम करना मुश्किल हो गया था। वहीं, शोपमैन ने भेदवाभ का आरोप लगाते हुए कहा कि था कि महिला टीम के साथ पुरुषों के बराबर व्यवहार नहीं किया जाता। गुटबाजी और भेदभाव के आरोपों के बाद बुधवार (28 फरवरी) को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी किया। दोनों ने आरोपों को खारिज कर दिया है। बयान में कहा गया, ''हाल ही में मीडिया में पद छोड़ने वाले अधिकारियों के बयान प्रकाशित हुए हैं, जिसमें...