औरैया, फरवरी 24 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अंतौल में मायके में रह रही एक विवाहिता ने घर के बरामदे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक अंतौल निवासी रामशंकर ने अपनी इकलौती बेटी सुधा की शादी 20 मई 2025 को सुरजनपुर निवासी पिंटू के साथ की थी। पिता ने बताया कि बेटी उसके पति के गुटखा खाने की आदत से परेशान थी। दामाद और बेटी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी बात से नाराज होकर विवाहिता करीब डेढ़ माह पहले 12 जनवरी को मायके आकर रहने लगी थी। सोमवार सुबह उसका पति उसे लेने मायके पहुंचा था। परिवार वालों के अनुसार विवाहिता ने पहले भोजन करने की बात कही, जिस पर पति घर का गेट पोतने के बाद दोपहर...