मेरठ, दिसम्बर 16 -- कंकरखेड़ा के सिंघावली गांव में कुछ शरारती तत्वों ने गुटखा खाकर डॉ. अंबेडकर के बोर्ड पर गंदगी फैला दी। सोमवार सुबह लोगों को पता चला तो हंगामा हो गया। लोगों ने धरना शुरू कर दिया। कई थानों की फोर्स और सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। छह घंटे हंगामे के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया। बोर्ड को गंगाजल और दूध से साफ कराया गया। मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सिंघावली गांव में अंबेडकर चौक पर बोर्ड लगा हुआ है। इसी बोर्ड के पास रविवार रात गांव निवासी आयान, समद, मारूफ समेत आधा दर्जन लोग खड़े थे। देररात तक ये लोग यहीं रहे। सुबह चौक के सामने रहने वाले संदीप और अन्य लोगों को बोर्ड पर गुटखे की गंदगी मिली। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सुबह करीब आठ बजे धरना देकर बैठ गए। स...