बरेली, फरवरी 8 -- भमोरा। हासिमपुर के सुरजीत ने बताया कि वह रविवार शाम बाइक से बरेली जा रहा था। रम्पुरा मोड के समीप बरेली की ओर से आई बारातियों से भरी बस में से किसी ने उसके ऊपर गुटखा थूक दिया। उसने गुटखा थूकने का विरोध करते बस रुकवा ली। आरोप है कि बस से उतरे बारातियों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर उसे बचाने पहुंचे उसके चाचा वेदपाल को भी बरातियों ने पीटा। बस में मकरंदपुर धाराजीत के डालचंद धानुक के बेटे प्रांसू की बारात जा रही थी, उसी बस में सवार बाराती ने उसके ऊपर गुटखा थूका था। पुलिस ने सुरजीत की ओर से मकरंदपुर धाराजीत के अर्जुन, पवन, सौरभ, सुरजीत पर मुकदमा दर्ज कर घायल चाचा, भतीजे को सरकारी अस्पताल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.