बरेली, फरवरी 21 -- गगन गुटखा व्यापारी रामसेवक भारद्वाज के घर शुक्रवार को आयकर की टीम दोबारा पहुंची। दिल्ली से पहुंची 25 सदस्यीय आयकर की टीम मैं सुबह करीब 9:30 बजे रामसेवक के घर का सील खोला। इसके बाद उनके घर के अंदर दस्तावेजों की छानबीन शुरू की। मालूम हो कि 12 फरवरी को आयकर की टीम ने गुटका व्यापारी बंधु अमित भारद्वाज और रामसेवक भारद्वाज के घर एक साथ छापेमारी की थी। रामसेवक भारद्वाज अपने परिजनों के साथ महाकुंभ स्नान करने गए हुए थे। करीब 24 घंटे के इंतजार के बाद भी जब रामसेवक अपने परिजनों के साथ नहीं लौटे तो आयकर टीम ने उनके मकान को सील कर दिया और वापस लौट गई। 18 फरवरी को जब रामसेवक महाकुंभ से वापस आए तो उन्होंने आयकर की टीम से संपर्क किया। सूचना पर दिल्ली की टीम शुक्रवार सुबह 9:30 बजे बरेली पहुंची और उनके मकान का सील खोलकर छानबीन शुरू की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.