कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। गुजैनी में बीमारी से परेशान वृद्ध ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। तात्याटोपे नगर निवासी 67 वर्षीय धीरेन्द्र नाथ अवस्थी स्वदेशी मिल से अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त थे। उनके परिवार में पत्नी अरुणा और बेटा आदित्य हैं। परिजनों ने बताया, डेढ़ साल से वह न्यूरो की बीमारी से परेशान चल रहे थे। इस कारण 12 मार्च को उन्होंने ज्यादा दवाइयां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगे। बुधवार रात को वह खाना खाकर सोने चले गए। गुरुवार सुबह भांजे सक्षम ने उनका शव छत पर लटका देख परिजन को सूचना दी। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया, बीमारी के कारण आत्महत्या की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.