कानपुर, मार्च 18 -- गुजैनी इलाके में घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। बदबूदार, काले पानी से परेशान लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान अबतक नहीं हुआ। इलाकाई विनोद मिश्र ने बताया की जलकल विभाग ने गुजैनी जी ब्लॉक में होली में भी शुद्ध जल उपलब्ध नहीं कराया। पानी इतना गंदा आ रहा है कि पीना तो दूर छुआ नहीं जा सकता है। इलाके के सारे हैंडपंप भी खराब हैं। वहीं, जलकल जेई ने बताया कि जल्द ही समस्या खत्म कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.