कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर दक्षिण। गुजैनी क्षेत्र में चार दिनों के भीतर एक बार फिर नदी में शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार को तात्याटोपे नगर क्षेत्र से गुजर रही पांडु नदी में 50 वर्षीय अधेड़ का शव भंवर में फंसा मिला। राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो शरीर में सिर्फ बनियान और अंडरवियर था। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास शिनाख्त के प्रयास किए, हालांकि असफल रहने पर शव मॉर्चुरी भिजवा दिया गया। इससे पहले 24 अप्रैल को क्षेत्र में ही नाले में युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी बाद में शिनाख्त हो गई थी। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि फोरेंसिक जांच के बाद शव मॉर्चुरी भेजा गया है। आसपास के थानों से संपर्क करके हुलिए के आधार पर लापता लोगों के बारे में जानकारी भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.