कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी थाने से होमगार्ड को धक्का देकर भागे शातिर चोर कल्लू उर्फ विशाल का पुलिस 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पता नहीं लगा सकी है। पुलिस की तीन टीमें उसकी गिरफ्तारी में लगी है। गुजैनी के गोपालपुरम सोसाइटी निवासी गौरव वर्मा की जरौली फेज-टू स्थित दुकान बालाजी ज्वैलर्स से 14 दिसंबर की देर रात शटर तोड़कर तीन नकाबपोश चोरों ने तीन किलो चांदी के जेवर पार कर दिए थे। पुलिस ने 20 दिसंबर को गुजैनी गांव निवासी विशाल गुप्ता उर्फ मन्नू बिहारी और गुजैनी के मायापुरम कच्ची बस्ती निवासी करन को जेल भेज दिया था। बर्रा में शिवाजी पुलिया के पास रहने वाला कल्लू उर्फ विशाल फरार था। बुधवार देर रात कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुजैनी थाने लेकर आई थी। हवालात से बाथरूम जाते समय वह होमगार्ड को धक्का देकर भाग गया थ...