भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर। जिला उद्यान विभाग द्वारा आम बागवानों को गुजिया की समस्या से बचाव को जागरुक किया जा रहा है। बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरत बागवान आम फल की अच्छी पैदावार कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह से ही आम वृक्ष में मंजर आना शुरु हो जाता है। मिली बग (गुजिया) की समस्या बढ़ती जा रही है। मिट्टी में क्लोरपायरिस 1.5 डी धूल 250 ग्राम पेड़ का बुरकाव कर देना चाहिए। गुजिया कीट पेड़ पर न चढ़ सके इसलिए एल्काथीन की 45 सेमी की पट्टी आम के मुख्य तने के चारों तरफ सुतली से बांध देना चाहिए। ऐसा करने से यह कीट पेड़ पर नहीं चढ़ पाएगा। आम की अच्छी उपज करने के लिए मधुमक्खी की कालोनी बक्सा रखना अच्छा रहेगा। इससे परागण अच्छा होता है और फल अधिक मात्रा में लगते हैं। पेड़ पर जब मंजर आता है तो यह मंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.