धनबाद, फरवरी 3 -- झरिया, प्रतिनिधि गुजरात स्थित सूरत के डिडोली थाना की पुलिस रविवार को झरिया पहुंची। झरिया पुलिस के सहयोग से 16 वर्षीय किशोरी को बरामद किया। उसकी निशानदेही पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया। गुजरात पुलिस दोनों को साथ ले जाना चाह रही थी लेकिन महिला कर्मी पुलिस टीम नहीं होने के कारण सीडब्ल्यूसी ने अनुमति नहीं दी। फिलहाल किशोरी का मेडिकल कराने के पश्चात होप हाउस में आवासित किया गया है। दरअसल किशोरी का पूरा परिवार पूर्व में झरिया में रहता था। उसके बाद गुजरात चला गया। किशोरी झरिया के ही एक लड़के के साथ भाग कर झरिया चली आई थी। पीड़ित परिवार ने गुजरात के थाने में शिकायत दर्ज की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.