गिरडीह, नवम्बर 29 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के तिसरो गांव के प्रवासी मजदूर सुखदेव राय का शव गुजरात से गुरुवार की देर रात में गांव लाया गया। सुखदेव राय का शव गांव पहुंचते ही उनकी मां व अन्य परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। वहीं गांव में मातम पसर गया। शव गांव पहुंचने की जानकारी मिलने पर भाजपा के चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, मनसाडीह के समाजसेवी अनासियस हेंब्रम, मुखिया पुत्र लक्खीराम हेंब्रम सहित भारी संख्या में गांव के लोग शुक्रवार की सुबह मृतक के घर पहुंचे और इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया। मालूम हो कि 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर सुखदेव राय पिछले कई सालों से गुजरात के सूरत में मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार, एक साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसी गम में वह अत्यधिक शराब का सेवन करने लगे थे। जिसके कारण उनका लिवर खरा...