अहमदाबाद, जनवरी 8 -- गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के 5 विधायकों ने सरकारी अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। इन विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पटेल को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की। सीएम को लिखे पत्र में इन विधायकों ने कहा कि आम आदमी के लिए सरकारी दफ्तरों से छोटा-सा काम करवाना भी किसी युद्ध में लड़ने जैसा है। विधायकों ने गुरुवार को सरकारी अधिकारियों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों के सुझावों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सीएम को लिखे पत्र में विधायकों ने आरोप लगाया कि वडोदरा जिले के अधिकारी आम जनता की दुर्दशा को नजरअंदाज कर रहे हैं। जमीनी हकीकत पर विचार किए बिना सरकार के सामने एक सुंदर तस्वीर पेश कर रहे हैं। वडोदरा जिले के इन विधायकों में डभोई के विधायक शैलेश मेहता, सावली से केतन इनामदार, वाघोड़िया से धर्मेंद्रसिंह वाघेला, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.