सूरत, जनवरी 9 -- गुजरात के नवसारी जिले में 14 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप की खौफनाक घटना सामने आई है। वंसदा कस्बे से करीब 20 किलोमीटर दूर एक गांव में एक नाबालिग समेत 8 लड़कों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों की उम्र 16 से 21 वर्ष के बीच की है। नवसारी लोकल क्राइम ब्रान्च ने गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पीड़िता के पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 आरोपियों ने लड़की को उस समय किडनैप कर लिया जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तीन आरोपियों उसे वहां से तीन किलोमीटर दूर ले गए। वहां पांच अन्य आरोपी कार से पहुंचे और उसे पानी की टंकी के पास मौजूद एक कमरे में ले गए। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने शारीरिक संबंध बनाने देने को कहा, लेकिन जब उसने इनकार किया तो एक ने उसकी पिटाई की और उसके साथ रेप किया। इसके बाद अन्...