गांधीनगर, फरवरी 14 -- गुजरात सरकार ने राज्य में होने वाली जनगणना को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि यह पूरी प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) यानी घरों की गिनती का काम होगा, जबकि दूसरे चरण में आबादी की गिनती यानी PE का कार्य होगा। राज्य सरकार ने बताया कि इस दौरान हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) का पहला फेज इस साल अप्रैल से सितंबर तक चलेगा, जबकि आबादी की गिनती (PE) का दूसरा फेज ठीक एक साल बाद फरवरी 2027 में होगा। जनगणना की तैयारियों के मद्देनजर राज्य सरकार ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें जनगणना एक्ट 1948 के सेक्शन 4 और जनगणना नियम 1990 के नियम 3 के अनुसार इस जरूरी काम को करने के लिए जनगणना अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस...