हमीरपुर, जनवरी 16 -- मुस्करा। थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी निवासी दो बच्चों के पिता मजदूर की गुजरात में हुए हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव निवासी नत्थूराम राजपूत के बड़ा पुत्र 35 वर्षीय बबलू राजपूत कुछ महीनों से अपनी पत्नी साधना के साथ गुजरात के सूरत में सचिन जीआईडीसी में एक धागा कंपनी में टीएफओ मशीन चलाता था। मकर संक्रांति के दिन स्नान के लिए उमराट समुद्र में गया था। स्नान के उपरांत वापस लौटते समय ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार बबलू और उसकी पत्नी साधना गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें साथियों द्वारा आनन-फानन में सूरत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां बबलू को डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया तथा पत्नी का इलाज चल रहा है। बीते बुधवार को गुजरात पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.