मेहसाणा, फरवरी 21 -- गुजरात में ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के उनावा गांव के पास उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार ईको वाहन डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के वक्त वाहन में सवार यह परिवार एक शादी में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान यह एक्सीडेंट हो गया। पुलिस के मुताबिक यह परिवार राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था और अपने पैतृक स्थान पर एक शादी समारोह में शामिल होने गया था और कार्यक्रम के बाद वहां से वापस अहमदाबाद लौट रहा था। एक दिन पहले वलसाड में शादी से लौट रहे 7 लोगों की मौत हो गई थी। वह परिवार भी ईको वाहन में सवार था।ड्राइवर ने खोया वाहन से नियंत्रण, हुआ हादसा उनावा के पुलिस अधिकारी पीडी दार्जी ने इ...