मिर्जापुर, फरवरी 1 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव निवासी 27 वर्षीय विपिन की शुक्रवार की रात गुजरात में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर घरवाले भी गुजरात पहुंच गए। परिजन युवक का शव लेकर शनिवार को घर के लिए रवाना हो गए हैं। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव निवासी विपिन अक्तूबर माह में प्राइवेट कंपनी में कार्य करने के लिए गुजरात गए थे। शुक्रवार को विपिन के पेट में अचानक दर्द उठा। तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। साथियों ने मृत युवक के घरवालों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव को एम्बुलेंस से लेकर अहुगी खुर्द गांव घर के लिए रवाना हो गए हैं। मृत युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पि...