गढ़वा, जुलाई 19 -- केतार। प्रखंड के खैरवा गांव निवासी रामजी चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू चौधरी की मौत सोमवार को गुजरात के राजकोट शहर हो गई थी। उसका शव शनिवार की सुबह 10 बजे एंबुलेंस से घर आया। शव के घर पहुंचते ही उसके परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मालूम हो कि पप्पू एक माह पहले मजदूरी करने गुजरात के राजकोट शहर गया था। वहां आपस में दो पक्षों के विवाद में स्थानीय युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया था। उसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद कंपनी के लोगों ने अपने खर्च पर एंबुलेंस से शव को घर भिजवाया। दोपहर में सोन नदी के तट पर मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सहित तीन न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.