मेहसाणा, सितम्बर 19 -- गुजरात में एक महिला को पति के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा। एक दिल दहला देने वाली घटना में उसे खौलते तेल में हाथ डालने को कहा गया। उससे कहा गया कि अगर वह वफादार है तो उसे कुछ नहीं होगा। इस हादसे में झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुजरात के मेहसाणा जिले में 30 साल की एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दरअसल, उसकी ननद और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसे अपनी वफादारी साबित करने के लिए उबलते तेल के बर्तन में हाथ डालने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना 16 सितंबर को विजापुर तालुका के गेरिटा गांव में हुई। तीन दिन बाद इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर विजापुर पुलिस ने उसके पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.