अहमदाबाद, जून 23 -- गुजरात के कई हिस्सों में मौसम की बेरुखी देखी जा रही है। आलम यह है कि सूबे के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सूबे के कुछ जिलों में जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सूरत में भारी बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने 23 से 29 जून तक गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा-उदेपुर, नर्मदा, सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव में जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.