गुजरात, मई 15 -- गुजरात के जामनगर के पास 35 वर्षीय एक दिव्यांग व्यक्ति को दो यात्रियों ने चलती ट्रेन से कथित रूप से बाहर फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित डिब्बे में आरोपियों के चढ़ने पर आपत्ति जताई थी। यह घटना बुधवार तड़के हुई, लेकिन जामनगर रेलवे पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी हाजी अय्यूब कछाड़िया को गिरफ्तार कर लिया तथा सह-आरोपी सद्दाम कछाड़िया की तलाश जारी है। पीड़िता का शव बुधवार सुबह जामनगर शहर के पास गुलाबनगर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला। जामनगर रेलवे पुलिस ने एक बयान में बताया कि मृतक की पहचान वडोदरा निवासी हितेश मिस्त्री (35) के रूप में हुई है, जो मंगलवार रात सौराष्ट्र एक्सप्रेस से पोरबंदर से घर लौट रहा था। पुलिस निरीक्षक भारती वेगडा ने बताया कि मिस्त्री अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.