आणंद। पीटीआई, अप्रैल 8 -- गुजरात के आणंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को हादसे की जानकारी दी। अंकलाव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे जिले के अंबाकुई गांव के पास हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रही थी, जो उससे आगे तेज गति से आ रही थी। ट्रैक्टर चालक द्वारा ब्रेक लगाए जाने के कारण मोटरसाइकिल पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।" पुलिस ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवारों - जिनकी पहचान मनहर परमार, रंजीत पढियार और नरेश के रूप में हुई है. उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अंकलाव पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.