नई दिल्ली, जनवरी 24 -- गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए। दुर्घटना के बाद पालनपुर-आबू हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। यह हादसा अमीरगढ़ तालुका के इकबालगढ़ गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार आइसर ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था। ट्रक अचानक डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर पुलिस के अनुसा...