नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- गुजरात के राजकोट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) कांस्टेबल ने पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कांस्टेबल उस समय वहीं ड्यूटी पर तैनात था। घंटेश्वर SRTP ग्रुप 13 से जुड़े कांस्टेबल गजुभा राठौड़ ने सुबह लगभग साढ़े तीन बजे दफ्तर के गेट नंबर 3 के पास खुद को गोली मार ली। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सही कारण परिवार के सदस्यों और उनकी अलग रह रही पत्नी का बयान दर्ज करने के बाद ही पता चलेगा। अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत प्रद्युमन नगर पुलिस स्टेशन की टीम को सूचना दी, जिसके बाद राठौड़ को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी वि...