मोरबी, दिसम्बर 17 -- गुजरात के मोरबी जिले में कान्हा की शरण (द्वारका) में पैदल जा रहे तीर्थ यात्रियों के साथ भयंकर एक्सीडेंट हो गया। बुधवार को एक ट्रक ने पैदल तीर्थ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल श्रद्धालु को मोरबी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी प्रतिपालसिंह ज़ाला ने बताया कि पीड़ित तीर्थ यात्रा पर द्वारका पैदल जा रहे थे, जब सुबह करीब 6 बजे मालिया गांव और जामनगर के बीच यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान दिलीपभाई चौधरी (28), हार्दिक चौधरी (28), भगवानभाई चौधरी (65) और अमरभाई चौधरी (62) के रूप में हुई है, जो सभी बनासकांठा जिले के रहने वाले हैं। ज़ाला ने रिपोटर्स को बताया, "जब श्रद्धालु स्टेट हाईवे पर चल रहे थे, तो एक ट्रक ने ...