अमरोहा, मई 30 -- नगर निवासी युवक की अहमदाबाद में बिजली करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जा रहा है। नगर के मोहल्ला संभल अड्डा निवासी 18 वर्षीय समद पुत्र मोबीन अहमद गुजरात के अहमदाबाद के खेड़ा की फैक्ट्री में वेल्डिंग का कार्य करने गया था। वह गुरुवार शाम वहां काम कर रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया जा रहा है। समद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने हादसे में मौत की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.