नई दिल्ली, जनवरी 6 -- गुजरात हाईकोर्ट, राज्य के कई जिला अदालतों और कुछ कलेक्टर कार्यालयों को मंगलवार को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि तलाशी में कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के अलावा चार जिला अदालतों और दो कलेक्टर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने सोमवार को इसी तरह की धमकी की सूचना दी थी। सोला पुलिस थाने के निरीक्षक केएन भूकन ने कहा कि अहमदाबाद स्थित गुजरात हाईकोर्ट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। पुलिस कर्मियों, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड और एक श्वान दस्ते ने इमारत को खाली कराने के बाद परिसर की गहन तलाशी ली। कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। सुरक्षा जांच के बाद अदालत परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.