हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी। गुजरात के अहमदाबाद से 29 घंटे एंबुलेंस में 1250 किमी का सफर तय कर एक मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचा। यहां उपचार के साथ उसकी हालत में सुधार हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी स्वयं उसका उपचार कर रहे हैं। मूलरूप से चम्पावत के वालिक गांव के रहने वाले 32 वर्षीय बची सिंह गुजराज के अहमदाबाद में एक एमएनसी कंपनी में साइड इंचार्ज के पद पर काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक बीती 22 फरवरी को उनका शुगर लेवल एक हजार तक पहुंच गया। बेहोशी की हालत में उन्हें अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ब्रेन स्ट्रोक, लीवर और किडनी की परेशानी के साथ ही हार्ट और फेफड़ों में भी संक्रमण बढ़ गया। वहां उपचार में करीब 14 लाख की रकम खर्च हो गई है। फिर भी सेहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.