नई दिल्ली, जनवरी 9 -- गुजरात में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने साल 2026 के लिए पुलिस सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक और टेक्निकल ऑपरेटर समेत कुल 950 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।किन पदों पर होगी भर्ती गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की इस भर्ती के तहत तकनीकी और मोटर ट्रांसपोर्ट से जुड़े अहम पदों को भरा जाएगा। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 950 पदों में शामिल हैं - पुलिस सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट) - 35 पद हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक (ग्रेड 1) - 45 पद पुलिस सब इंस्पेक्टर (वायरलेस) - 172 पद टेक्निकल ऑपरेटर - 698 पद इन पदों पर श्रेणीवार आरक्षण लागू होगा, जिसमें सामा...