हापुड़, फरवरी 18 -- खादर क्षेत्र के नयागांव में गुजरात पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात को कई स्थानों पर दबिश देकर चोरी के एक आरोपी की तलाश की। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में नौकरी करने गया एक व्यक्ति रेलवे ट्रेन के कोच में रखा सामान चोरी कर फरार हो गया था। मामला अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और साबरमती क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर गुजरात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में एसआई ऐंजिजिजाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नयागांव में आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ की और आवश्यक जानकारी जुटाई।पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय पुलिस भी गुजरात प...