शामली, दिसम्बर 15 -- सोमवार को गुजरात पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना में वांछित बदमाश की तलाश में दबिश दी। गुजरात पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश अभियान चलाया, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड में नही आ सका। सोमवार को गुजराज के सूरत से पुलिस की एक टीम एसआई गौरक कुकेडिया के नेतृत्व में शामली पहुंची। जहां उन्होने शामली कोतवाली में अपनी अमद दर्ज कराते हुए वर्ष 2018 में हुई लूट की घटना में पकडे गए गांव कुडाना निवासी एक बदमाश के घर पर दबिश दी। पुलिस ने बदमाश को पकडने के लिए कई घरां में दबिश की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नही चढ सका। जिसके बाद टीम वापस लौट गई। गुजरात पुलिस ने बताया कि वांछित बदमाश जेल से रिहा होने के बाद से फरार चल रहा है। जिसको पकडने के लिए आये थे। इसके अलावा भी कई अन्य वांछित बदमाशों की तलाश की जा रही है।

हि...