बरेली, नवम्बर 25 -- बरेली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर गुजरात में होने वाले यूनिटी मार्च में शामिल होने के लिए बरेली से ग्यारह सदस्यीय यूथ डेलिगेशन जयपुर के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रीय यूनिटी मार्च गुजरात के करम से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी केबड़िया तक निकाली जा रही है। भाजपा आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने सभी युवाओं को पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय पद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। यूनिटी मार्च में बरेली से रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, हर्षित चौधरी, अमित उपाध्याय, अंकित भदौरिया, सारस्वत श्रीवास्तव, प्रशांत राजपूत, यशवंत चौधरी, आयुष शंखधार, विकास कश्यप, अंकुश गुप्ता, यश उपाध्याय, प्रतिभाग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.