अहमदाबाद, अगस्त 30 -- मौसम विभाग ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा, खेड़ा, पंचमहल, आणंद और वडोदरा जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में आज रात तक 15 मिमी प्रति घंटे की ज्यादा रफ्तार से पानी गिरने व 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा कच्छ, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावल्ली, महिसागर, दाहोद, मोरबी, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, जामनगर, राजकोट, बोटाद, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत और तापी जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इस दौरान यहां 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है साथ ही 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.