अहमदाबाद। पीटीआई, जून 4 -- गुजरात में बेखौफ चोर एक बार फिर से मेट्रो को बिजली सप्लाई करने वाली केबल काट ले गए। चोरों की इस हरकत ने मेट्रो के सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेट्रो लाइन से बिजली केबल चोरी की दो सप्ताह में ऐसी यह दूसरी घटना है। पुलिस इस चोरी के संबंध में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने सोमवार तड़के गांधीनगर शहर के पास दो मेट्रो ट्रेन स्टेशनों के बीच पटरियों से बिजली सप्लाई केबल चुरा ली। चुराई गई बिजली केबल का मूल्य करीब 17.85 लाख रुपये है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसी) के अधिकारियों के अनुसार, रूट पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं क्योंकि चोरी के समय मेट्रो चालू नहीं थी और सुबह 7 बजे ट्रेनें शुरू होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.